Tuesday, April 21, 2026
Home Breaking जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे...

जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

7

The Duniyadari: Raipur-  विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे स्टेट प्लेन के जरिए जशपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर करीब 1 बजे उनका विमान जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रिप पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 1:30 बजे करमगढ़ पहुंचकर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दौरे के अगले चरण में मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम ढोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बंदरचुआ से अपने निजी निवास बगिया के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री आज रात जशपुर में ही विश्राम करेंगे।