Tuesday, June 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा: कोतवाली पुलिस ने जुआखाना पकड़ा, 8 गिरफ्तार, 6 पटवारी शामिल

जांजगीर-चांपा: कोतवाली पुलिस ने जुआखाना पकड़ा, 8 गिरफ्तार, 6 पटवारी शामिल

120

The Duniyadari : जांजगीर-चांपा। कोतवाली पुलिस ने देर रात छापेमारी कर रमन नगर के एक बंद कमरे में चल रहे जुए का भंडाफोड़ किया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित छह पटवारी भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह जुआ रमन नगर स्थित रवि राठौर के घर में खेला जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई है — ज्योतिष कुमार सार्वे (राजस्व पटवारी संघ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष), हेमचंद तिवारी, रवि राठौर, उमेश कुमार पटेल, गोविंद कांवर, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अंबष्ट और पटवारी के निजी ऑपरेटर हरीश सिंह।

पुलिस ने मौके से लगभग 20 लाख रुपए मूल्य का माल जब्त किया, जिसमें नकद 40,200 रुपए, 52 पत्तियां, 6 मोबाइल, 2 कार और 2 स्कूटी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।