Sunday, April 12, 2026
Home Breaking जुआ खेलने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की मोबाइल, नकदी...

जुआ खेलने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की मोबाइल, नकदी और ताशपत्ती

150

The Duniyadari: रायपुर- 8 जुआरी गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरेंगाभाठा खार पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 08 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 21,000/- रूपये, 52 पत्ती ताश, 05 नग मोबाईल फोन तथा 04 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 88/25 धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01. प्रवीण कोशले पिता हरिलाल कोशले उम्र 24 वर्ष निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर।

02. मयंक सिन्हा पिता अमर नाथ सिन्हा उम्र 26 वर्ष निवासी केसरा थाना रानीतराई जिला दुर्ग।

03. प्रदीप कोशले पिता तुकाराम कोशले उम्र 26 वर्ष निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर।

04. हरवंश कोशले पिता धनीराम कोशले उम्र 40 वर्ष निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर। 05. राकेश कुमार गायकवाड पिता अगसदास गायकवाड उम्र 37 वर्ष निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर। 06. ज्ञानदास गायकवाड पिता आधार गायकवाड उम्र 55 वर्ष साकिन भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर। 07. नरोत्तम भारती पिता दुकलहा भारती उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर। 08. विजय पाल पिता बराती पाल उम्र 50 वर्ष निवासी तेलीबांधा पुरैना जिला रायपुर।