Friday, June 26, 2026
Home Breaking जेल में फिर मौत, नक्सल प्रकरण के बंदी ने अस्पताल में तोड़ा...

जेल में फिर मौत, नक्सल प्रकरण के बंदी ने अस्पताल में तोड़ा दम

33

The Duniyadari: जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद एक नक्सल प्रकरण के आरोपी बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र स्थित लिंगापुर निवासी रमेश कुंजम के रूप में हुई है। वह नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामलों में जेल में निरुद्ध था और नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जेल परिसर के बाथरूम में फिसलकर गिरने से रमेश के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना भी सामने आई थी। कुछ ही दिनों के अंतराल में जेल से जुड़ी दो मौतों के मामलों ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।