Friday, June 5, 2026
Home Breaking ट्रेलरों की भिड़ंत, केबिन में फंसा हेल्पर, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

ट्रेलरों की भिड़ंत, केबिन में फंसा हेल्पर, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

3

The Duniyadari: KORBA जिले के कटघोरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना ने राहगीरों को दहला दिया। छुरी क्षेत्र के समीप तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने सामने चल रहे दूसरे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर मारने वाले वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार हेल्पर केबिन में फंस गया।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों भारी वाहन कोरबा की ओर से कटघोरा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने वाले ट्रेलर से जा टकराया। दुर्घटना के बाद आगे वाले ट्रेलर का चालक वाहन लेकर वहां से निकल गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे हेल्पर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल दूसरे ट्रेलर की तलाश की जा रही है।