Monday, October 19, 2026
Home Breaking झाड़ फूंक करने वाला बाबा की जान डाक्टरों ने बचाई

झाड़ फूंक करने वाला बाबा की जान डाक्टरों ने बचाई

172

The Duniyadari: जशपुरनगर- सिविल अस्पताल पत्थलगांव में गुरुवार को सर्पदंश से पीड़ित मरीज शंकर यादव पिता स्व.नंद राम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली चरखपारा जो कि स्वयं झाड़ फूंक करने एवं सांप को पकड़ने वाले बाबा हैं को ज़हरीले सांप नाग ने उनके दाहिने हाथ को ही काट लिया ,काटने के तुरंत बाद सर्पदंश पीड़ित मरीज को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया।

मरीज और और परिजन की सूझबूझ और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से मरीज अभी खतरे से बाहर है और पूर्णतः स्वस्थ है। पीड़ित मरीज बाबा के द्वारा सभी लोगों से जन जागरूकता हेतु अपील की है कि सर्पदंश होने पर तुरंत ही मरीज को अस्पताल लाए और तत्काल ईलाज करवाए।