Sunday, June 21, 2026
Home खेल टी-20: टीम इंडिया की लगातार 11वीं जीत, दूसरे मैच में श्रीलंका को...

टी-20: टीम इंडिया की लगातार 11वीं जीत, दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

432

धर्मशाला। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए 184 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रन बना लिए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 74 (44 गेंद) और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 (18 गेंद) रन बनाए। संजू सैमसन ने 39 रन की पारी खेली।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 183/5 का स्कोर बनाया था। ओपनर पाथुम निसंका (75) टॉप स्कोरर रहे, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 47 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया।

टी-20 में लगातार 11वीं जीत

टी-20 इंटरनेशनल में यह भारत की लगातार 11वीं जीत है। अब भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ 1 जीत है। अफगानिस्तान ने लगातार 12 टी-20 मैच जीते हैं। भारत ने घरेलू जमीन पर इस फॉर्मेट में लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम की है।