Sunday, September 20, 2026
Home Breaking ट्रेलर चालक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत…

ट्रेलर चालक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत…

222

The Duniyadari: बिलासपुर- जिले से गतौरा स्थित एलेन कोल वाशरी में एक ट्रेलर चालक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे में एक अन्य चालाक बुरी तरह से झुलस गया है, जिसका इलाज जारी है. घटना ने प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर की है.

जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी थाना क्षेत्र के एलेन कोल वाशरी में 11KV तार से हाइड्रोलिक ट्रेलर टकरा गया. इस दौरान ट्रेलर में सवार दो लोग बुरी तरह से झुलस गए.

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई. मस्तूरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है