Friday, March 13, 2026
Home Breaking डांडिया में मुस्लिम सिंगर को बुलाए जाने को लेकर हिंदू संगठनों ने...

डांडिया में मुस्लिम सिंगर को बुलाए जाने को लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर किया प्रदर्शन…

148

बिलासपुर– न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित डांडिया में मुस्लिम सिंगर को बुलाए जाने को लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के पहले जमकर नारेबाजी की गई। किसी तरह समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन के एसबीआर कॉलेज में जलसा नाइट्स के बैनर तले डांडिया का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम दो दिवसीय हैं, जिसके तहत चार व पांच अक्टूबर को रास गरबा का आयोजन है। 4 तारीख को सिंगर दानिश खान को इवेंट में बुलाया गया था। मुस्लिम कलाकार को कार्यक्रम में बुलाने के विरोध में सर्व हिंदू जागरण मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल में पहुंच गए।

हिन्दू संगठन ने नारेबाजी करते हुए सिंगर का विरोध कराने लगे। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह हिंदुओं का कार्यक्रम है जिसमें मुस्लिम और ईसाई कलाकारों को नहीं बुलाया जाना चाहिए।