Saturday, October 31, 2026
Home Breaking डैम में दो सगी बहनों की तैरती हुई मिली लाश, इलाके में...

डैम में दो सगी बहनों की तैरती हुई मिली लाश, इलाके में हड़कंप… पुलिस मौके पर पहुंची

264

The Duniyadari: रायगढ़- जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां केलो नदी के पंचधारी स्टॉप डैम में दो सगी बहनों की तैरती हुई लाश मिली है. दोनों नाबालिग की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिग लड़कियां रायगढ़ के विनोबानगर इलाके की रहने वाली बिंदिया और अंजलि थीं. सिटी कोतवाली पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बहन का देर रात घर वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

जिससे गुस्सा होकर दोनों घर से निकल गए थे. जिसके बाद आज सुबह पंचधारी स्टॉप डैम में दोनों की लाश मिली है. इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है.