डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा बनाये गये भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्

7

The Duniyadari: भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ.देवेन्द्र कश्यप ने की नियुक्ति ।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ.देवेन्द्र कश्यप ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की। जिसमें डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुये कहा कि वे तन मन धन से पूर्ण समर्पित भाव से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों, जागरूकता शिविरों एवं अन्य माध्यमों से न केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देना अपितु भाजपा की रीति नीति तथा उनके द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंच सके इसके लिये पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।