Tuesday, June 23, 2026
Home Breaking डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया नमन

4
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur स्थित लोकभवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर राज्यपाल Ramen Deka ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राज्यपाल ने कहा कि डॉ. Syama Prasad Mukherjee ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार, सिद्धांत और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी लोगों को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी शिक्षाविद् भी थे, जिनके योगदान को देश सदैव स्मरण करेगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।