Friday, October 9, 2026
Home रामानुजनगर ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

103

The Duniyadari :सूरजपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात रामानुजनगर थाने में पदस्थ आरक्षक दलसाय कोराम की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आरक्षक परशुरामपुर में वारंट तामील कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। सरईपारा गांव के पास अचानक सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दलसाय कोराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर फिर सवाल खड़े करता है।