Monday, July 27, 2026
Home Breaking तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक को टक्कर मारने के बाद 4...

तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक को टक्कर मारने के बाद 4 किमी तक घसीटता रहा वाहन

8

The Duniyadari: खैरागढ़- खैरागढ़-छुईखदान मार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भी वाहन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय बाइक को करीब चार किलोमीटर तक सड़क पर घसीट दिया।

घायल युवक की पहचान कबीरधाम जिले के ग्राम कटोरी खोलवा निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल भुलाटोला से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक वाहन में फंस गई, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ाता रहा। बाइक के घिसटने से सड़क पर काफी दूरी तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक के संबंध में जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटना के बाद चालक के रवैये की भी जांच की जा रही है।