Wednesday, October 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की...

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौक़े पर मौत

283

The duniyadari सूरजपुर। जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोपेड सवार को ठोकर मार दी. घटना में मोपेड सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.

प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित मदननगर के पास एक स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलते हुए मोपेड सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी. हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.