The Duniyadari: भटगांव क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता व ओड़गी मंडल की महामंत्री विनीता विनी के 7 वर्षीय पुत्र शिवांश का असमय निधन हो गया है। इतनी छोटी उम्र में एक मासूम का यूँ दुनिया छोड़ जाना पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात बनकर सामने आया है।
इस हृदयविदारक घटना पर क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय नुकसान है। इस घटना ने सभी को भीतर तक दुखी और स्तब्ध कर दिया है।
मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने का साहस दें। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग मासूम शिवांश को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
ॐ शांति















