Monday, September 14, 2026
Home Breaking दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत

245

महासमुंद- जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो लोगों को गंभीर चोट आई है। आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना पटेवा थाना क्षेत्र का है। जहां NH-53 पर रायतुम के पास एक ट्रैक्टर पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 6 लोग सवार थे। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।