Saturday, October 31, 2026
Home Breaking दर्दनाक हादसा: खेत में पंप चालू करने के दौरान किसान दंपती की...

दर्दनाक हादसा: खेत में पंप चालू करने के दौरान किसान दंपती की मौत, आए करंट की चपेट में

281

The Duniyadari: सरगुजा- जिले में आज सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडेसा अवराडुगू में खेत में काम करने गए किसान दंपती की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुडेसा अवराडुगू निवासी करीमन साय गोंड (56) और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड (52) मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे घर के बगल में स्थित खेत में धान का बीड़ा उखाड़ने गए थे. खेत में पानी कम होने से पंप चालू करने के लिए करीमन साय ने घरेलू कनेक्शन से पंप का तार जोड़ना चाहा.

जैसे ही उन्होंने तार जोड़ा, करंट लगते ही वह तार से चिपक गए और मौके पर गिर पड़े. गीले खेत में करंट फैलने से वहां मौजूद उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड भी उसकी चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद किसान दंपती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.