Friday, October 23, 2026
Home Breaking दर्दनाक हादसा: बीजेपी नेता के परिवार पर दुखों का पहाड़, मां की...

दर्दनाक हादसा: बीजेपी नेता के परिवार पर दुखों का पहाड़, मां की सड़क दुर्घटना में मौत

251

The Duniyadari: राजनांदगांव- मंगलवार सुबह राजनांदगांव शहर के चिखली रोड पर सडक़ हादसे में बेटे संग बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा जख्मी हुआ है। मृतिका चिखली-शांतिनगर के भाजपा पार्षद सुनील साहू की मां थी, वहीं घायल युवक पार्षद का भाई बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के आसपास चिखली की ओर से बाइक पर सवार होकर लीलाबाई साहू अपने बेटे के साथ शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान फ्लाई ओवर के पास ही एक मिक्सर मशीन भी शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच बाइक सवार मिक्सर मशीन की चपेट में आ गए।

हादसे में लीलाबाई को गंभीर चोट पहुंची और उसकी मौत हो गई, वहीं बाइक सवार युवक को भी चोट पहुंची है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर चिखली रोड पर हुए सडक़ हादसे के बाद लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी और रास्ता जाम होने के हालात बन गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और आवागमन को सुगम बनाया।