Sunday, March 15, 2026
Home कोरबा दर्री में भीषण सड़क दुर्घटना, आमने-सामने टकराईं दो कारें, कई लोग घायल

दर्री में भीषण सड़क दुर्घटना, आमने-सामने टकराईं दो कारें, कई लोग घायल

47

The Duniyadari : कोरबा:दर्री क्षेत्र में गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार में चल रही दो कारें आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और उनमें सवार कई लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।