Thursday, May 28, 2026
Home क्राइम दिल्‍ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास टुकड़ों में...

दिल्‍ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास टुकड़ों में बिखरी मिली लड़की की लाश

543

नई दिल्ली। Shraddha murder case: नई दिल्ली के गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं। बुधवार सुबह आई सूचना से चर्चित श्रद्धा हत्‍याकांड की यादें ताजा हो गईं। पुलिस ने लाश के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है।

इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, उन्‍हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

श्रद्धा मर्डर केस से दहल गई थी दिल्‍ली

पिछले साल 27 साल की श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर मार डाला था। फिर लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे।

आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्‍हें 18 दिन तक ठिकाने लगाया था। उसने कुछ अंग फ्रिज में भी रखे थे। मामला करीब छह महीने बाद खुला जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आफताब को दिल्‍ली पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया था। फिलहाल उसका ट्रायल चल रहा है।