Friday, October 30, 2026
Home Breaking दिल दहलाने वाला मामला: बुजुर्ग ने महिला और बच्चे को मारा चाकू,...

दिल दहलाने वाला मामला: बुजुर्ग ने महिला और बच्चे को मारा चाकू, एक की मौत…

265

The Duniyadari: धमतरी- जिले से एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पांच साल के बच्चे पर भी जनलेवा हमला किया है। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद के हसदा गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी जगन्नाथ ने चाकू से हमलाकर महिला को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं दूसरी ओर महिला के पांच साल के बच्चे को भी चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया है।

घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुजुर्ग ने महिला पर चाकू से वार किया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को करेली चौकी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर अब महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जिसके पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।