धान खरीदी में बड़ा घोटाला, किसानों ने उठाए गंभीर आरोप” “46 लाख की गड़बड़ी पर जिम्मेदारों के खिलाफ जांच की मांग”

23

The Duniyadari : महासमुंद में बोगस धान खरीदी का खुलासा, किसानों ने की जांच की मांग

महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक के सागुनढ़ाप धान खरीदी केंद्र में खरीफ 2024-25 की बोगस धान खरीदी का मामला सामने आया है। किसानों ने बताया कि केंद्र में करीब 1514 क्विंटल धान की गड़बड़ी हुई है, जिससे लगभग 46 लाख 94 हजार 640 रुपए की हानि हुई है।

किसानों ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति में आयोजित सभा में खरीदी केंद्र के आय-व्यय और दस्तावेजों की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने केंद्र के अध्यक्ष, प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर अपने हितधारियों के नाम पर बोगस धान खरीदी कराने का आरोप लगाया।

कलेक्टर विनय लंगेह ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज की गई है और जल्द ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसानों का कहना है कि दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए और वे इस घोटाले के पीछे की पूरी सच्चाई उजागर करना चाहते हैं।