Saturday, May 16, 2026
Home Breaking नई पहल ‘नवोदय’: बाल अपराध रोकने को शुरू हुआ डायवर्जन प्रोग्राम, UNICEF-CSJ...

नई पहल ‘नवोदय’: बाल अपराध रोकने को शुरू हुआ डायवर्जन प्रोग्राम, UNICEF-CSJ के साथ 5 थानों में चलेगा अभियान

7
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur– Raipur Police कमिश्नरेट ने विधि से संघर्षरत बच्चों को अपराध की राह से हटाकर मुख्यधारा में लाने के लिए ‘नवोदय – नई सुबह की ओर’ कार्यक्रम शुरू किया है। यह अभियान Council for Social Justice (CSJ) और UNICEF के सहयोग से चलाया जाएगा।

इस पहल के तहत ‘डायवर्जन प्रोग्राम’ शुरू किया गया है। इसमें चिन्हित बच्चों की पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक स्थिति का अध्ययन कर उन्हें काउंसलिंग और जरूरी सहायता दी जाएगी। बाल कल्याण अधिकारियों और किशोर न्याय बोर्ड के जरिए कानूनी मदद भी मुहैया कराई जाएगी। अगले चरण में मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ बार-बार छोटे अपराध करने वाले बच्चों की नियमित काउंसलिंग करेंगे।

*8 विभाग मिलकर करेंगे काम, 5 थाना क्षेत्र चुने गए*

कार्यक्रम में जिला प्रशासन समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग और बाल कल्याण समिति जैसे 8 विभागों को जोड़ा गया है। इनके समन्वय से बच्चों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। फिलहाल तेलीबांधा, गंज, खमतराई, टिकरापारा और डीडी नगर थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। यहां चिन्हित बच्चों की सूची बनाकर पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू होगी।

*वॉलिंटियर्स जोड़ेंगे योजनाओं से*

CSJ और UNICEF के वॉलिंटियर्स बच्चों और परिजनों की काउंसलिंग करेंगे और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेंगे। शुभारंभ के मौके पर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, यूनिसेफ प्रतिनिधि और सहयोगी संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों को सकारात्मक माहौल दें, उनकी गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।