Saturday, July 11, 2026
Home Breaking नक्सलियों के 8 डंप ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और IED बनाने...

नक्सलियों के 8 डंप ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और IED बनाने का सामान बरामद

3

The Duniyadari: Bijapur जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए आठ डंप का पता लगाते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन में बी और एफ कंपनी के साथ यंग प्लाटून ने पीडिया, कुप्पागुडा, एड्री, हर्रा और मदुमपारा के जंगलों में विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर चरणबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया।

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने सीजीएल रायफल, 8 एमएम और 12 बोर रायफल, 21 आईईडी, कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, एयर गन राउंड सहित आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की। इसके अलावा नक्सलियों के कपड़े और अन्य उपयोगी सामान भी जब्त किया गया। कुल 58 प्रकार की सामग्री सुरक्षा बलों के हाथ लगी है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह क्षेत्र पहले से नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रहा है। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान आगे भी जारी है।