Sunday, September 13, 2026
Home Breaking नदी में नहा रहे एक किशोर की डूबने से मौत, स्थानीय लोगों...

नदी में नहा रहे एक किशोर की डूबने से मौत, स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की…

204

The Duniyadari: राजनांदगांव- राजनांदगांव शहर के मोहारा स्थित ऑक्सीजोन (मिनी गोवा) स्थित नदी में रविवार सुबह एक 12 साल के बालक की नदी में नहाते हुए डूबने से मौत हो गई। उक्त बालक अपने माता-पिता का छोटा बेटा था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चिखली क्षेत्र के दीनदयाल बिजली ऑफिस के समीप रहने वाले सहदेव मंडावी का 12 वर्षीय बेटा नेमित मंडावी कुछ दोस्तों के साथ मोहारा स्थित ऑक्सीजोन के पास नदी में नहाने के लिए गया था। नेमित नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, बालक की पानी में डूबने की खबर से मौजूद लोगों में हडक़ंप की स्थिति मच गई। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लेते शव को अस्पताल भिजवाया। बेटे के शव के पास से बेसुध मां हटने तैयार नहीं थी, वहीं पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले को जांच में लिया है।