Saturday, September 12, 2026
Home Breaking नशेड़ी पत्नी ने ली पति की जान…आरोपी पत्नी मौके से फरार

नशेड़ी पत्नी ने ली पति की जान…आरोपी पत्नी मौके से फरार

230

The Duniyadari:अंबिकापुर-  पति-पत्नी के रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। शराब पीते समय पति- पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपाट के नमर्दापुर की है। जहां पर विवाद के बाद आक्रोशित पत्नी ने टांगी से अपने पति पर बेरहमी में कई बार वार कर दिया। जिससे मौके पर ही पति बलिराम माझी की मौत हो गई। वहीं हत्या के बाद से ही आरोपी पत्नी नेहारो माझी फरार हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।