Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

नारायणपुर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

212

The Duniyadari :नारायणपुर । सुरक्षा बलों की लगातार दबिश और रणनीतिक अभियान के चलते नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है। मंगलवार को जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब 12 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अबूझमाड़ क्षेत्र में हाल ही में स्थापित नए सुरक्षा कैंप और निरंतर चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि कई नक्सली हथियार छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने का रास्ता चुन रहे हैं।

आत्मसमर्पण की इस प्रक्रिया में पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी नक्सली संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होंगे।