Monday, July 27, 2026
Home Breaking पांच शिक्षा विभागीय कर्मचारियों को अतिरिक्त सरकारी दायित्व, कलेक्टर और तहसील कार्यालयों...

पांच शिक्षा विभागीय कर्मचारियों को अतिरिक्त सरकारी दायित्व, कलेक्टर और तहसील कार्यालयों में भी करेंगे काम

7

The Duniyadari: पेंड्रा-  जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाने के लिए शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को उनके मूल विभागीय दायित्वों के साथ अतिरिक्त कार्यालयीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर विजय दयाराम के. के अनुमोदन से जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को उनकी मूल संस्थाओं से कार्यमुक्त कर संबंधित कार्यालयों में अतिरिक्त कार्य संपादन की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, सभी कर्मचारी अपने मूल कार्य के साथ-साथ नए कार्यालयों का दायित्व भी संभालेंगे।

शारदा रोहिणी, सहायक ग्रेड-3, को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया के कार्य से मुक्त किया गया है। उन्हें अपने मूल दायित्व के साथ कलेक्टर कार्यालय का कार्य भी सौंपा गया है।

इसी तरह सहायक ग्रेड-3 पुरेंद्र कुमार खुसरो को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरदर्री से कार्यमुक्त कर उनके मूल कार्य के साथ तहसील कार्यालय मरवाही का दायित्व दिया गया है।

सहायक ग्रेड-2 महेंद्र सिंह आर्मो को शासकीय गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रारोड से कार्यमुक्त किया गया है। वे अपने नियमित कार्य के साथ कलेक्टर कार्यालय में भी सेवाएं देंगे।

सहायक ग्रेड-2 अविनाश डे को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पेंड्रा से कार्यमुक्त कर जिला निर्वाचन कार्यालय का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है।

वहीं, सहायक ग्रेड-2 दीपेश नवरत्न को हाई स्कूल धोबहर से कार्यमुक्त किया गया है। वे अपने मूल कार्य के साथ कलेक्टर कार्यालय का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।

प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए इन आदेशों के बाद संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित कार्यालयों में कार्य संपादित करना होगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे विभिन्न शासकीय कार्यालयों में लंबित और नियमित कार्यों के संचालन में सहायता मिलेगी।