Sunday, November 8, 2026
Home छत्तीसगढ़ पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम की रेड, अवैध शराब कारोबारियों पर गिरी गाज

पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम की रेड, अवैध शराब कारोबारियों पर गिरी गाज

229

The Duniyadari : बलौदाबाजार। पलारी थाना अंतर्गत ग्राम खैरी में शनिवार को आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान खैरी निवासी नरेश कुमार घृतलहरे, मनीष घृतलहरे, रूस्तम घृतलहरे, विजय रात्रा एवं हीरालाल रात्रा के कब्जे से 170 बल्क लीटर महुआ शराब तथा 800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 34 हजार रुपए तथा लाहन की कीमत 48 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी हेमंत पटेल के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव एवं मनराखन नेताम मौजूद रहे।