Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking पुलिस छापेमारी में हुई हत्या का मामला: जांच जारी…

पुलिस छापेमारी में हुई हत्या का मामला: जांच जारी…

260

The Duniyadari: बिहार- अररिया में जो हुआ वह हैरान करने वाला है. यहां कुछ ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना के एएसआई राजीव कुमार की पीट पीटकर हत्या कर दी. ये घटना देर रात की है जब पुलिस एक अपराधी को पकड़ने लक्ष्मीपुर गांव पहुंची थी. अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर धावा बोल दिया था.

घटना के बाद शव को पोस्ट मार्टम करने के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया है. एसपी ने फोन पर अपराधी को छुड़ाने क्रम में धक्का मुक्की से पुलिस पदाधिकारी के मौत की पुष्टि की है. दरअसल, पुलिस को नरपतगंज के एक अपराधी के बारे में जानकारी मिली थी कि वह एक शादी में फूलकाहा आने वाला था।

ऐसे में उसी की घेराबंदी करने के लिए पुलिस वहां पहुंची थी और उसको पकड़ भी लिया गया था लेकिन उस अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई. यहां धक्का मुक्की हुई जिसमें एसआई को गंभीर चोट लगी और वह गिर गए. बाद में उनकी मौत हो गई.