Thursday, July 30, 2026
Home Breaking पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी बर्खास्त, एक पर खुदकुशी के...

पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी बर्खास्त, एक पर खुदकुशी के लिए उकसाने और दूसरे पर चरित्र हनन का आरोप

191
Oplus_16908288

The Duniyadari: जांजगीर- पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और महिला आरक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार के दो अलग-अलग मामलों में दो आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के आदेश पर की गई। पहला मामला एक महिला आरक्षक की आत्महत्या से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक दुष्यंत पांडेय का अपनी ही विभाग की उक्त महिला आरक्षक से प्रेम संबंध था, जो कुछ समय पहले समाप्त हो गया। इस रिश्ते के टूटने से महिला आरक्षक मानसिक तनाव में आ गईं और अंततः उसने निलयम कॉलोनी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जांच में पाया गया कि आरक्षक दुष्यंत का व्यवहार अनैतिक और विभागीय गरिमा के विरुद्ध था। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। दूसरा मामला आरक्षक नारद ताम्रकार का है.

जिस पर महिला आरक्षक को अश्लील तस्वीरें भेजने और चरित्र हनन के आरोप लगे थे। जांच में ये आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके बाद उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया। नारद ताम्रकार, जो रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ था, को बर्खास्त कर दिया गया है।