Thursday, July 16, 2026
Home Breaking पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले के आदेश...

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी…

9

The Duniyadari: Raipur- छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत 7 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है।

जारी सूची के अनुसार, कई जिलों में पदस्थ थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजनांदगांव, सूरजपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, बलरामपुर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत विभिन्न जिलों के अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें अलग-अलग जिलों और इकाइयों में भेजा गया है। वहीं तीन उप निरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

पुलिस विभाग के इस तबादला आदेश को कानून-व्यवस्था में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक दक्षता और पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।