प्यार में धोखा: कीटनाशक पिलाकर गर्लफ्रेंड को मार डाला, आरोपी ने बताई ये सच्चाई

410

रायगढ़। प्यार परवान चढ़ें तो लोग चांद सितारों को तोड़ लाने का दावा करते हैं पर जब प्यार में धोखा हो तो अंजाम कुछ तरह होता है। मामला रायगढ़ के लैलूंगा का है जहां उसके आशिक ने एक नाबालिक लड़की हत्या इसलिए कर दी कि उसे उसकी बेवफाई का पता लग चुका था, कि किसी के साथ चक्कर चला रहा है। इससे पहले की वो शादी करने के लिए दवाब बनाती उसने ​कीटनाशक पिलाकर मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 17 साल की लड़की को 21 जून को गंभीर हालत में लैलूंगा CHC में भर्ती कराया गया था। यहां से उसकी हालत को देखते हुए बाद में उसे रायगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। यहां होश आने पर लड़की ने डॉक्टरों को बताया कि उसके प्रेमी ने उसे जबरदस्ती कीटनाशक पिलाया था। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ी है।

इधर, लड़की के बयान के बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और लड़की ने पूरे घटनाक्रम को एक कागज में लिखकर कोतवाली पुलिस को बताया कि 20 जून की शाम को उसके बॉयफ्रेंड नीलांबर सिदार ने जबरदस्ती कीटनाशक पिला दिया था। कल देर शाम को लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने सख्ती तो उगला राज

लड़की के बयान के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी नीलांबर सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने बताया कि उसका नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। मगर ये बात उसके घरवालों को पसंद नहीं थी। इसलिए उन्होंने उसे उसके रिश्तेदारों के यहां रहने भेज दिया था। इस बीच मेरा संबंध किसी और लड़की से हो गया था। मैं उस लड़की को अपने साथ लेकर घर आ गया था और अपनी पत्नी बनाकर रखा था।

नाबालिग वापस जब अपने घर आ गई तो उसे इस बारे में पता चला गया था। जिसके चलते वह नीलांबर से झगड़ा किया करता थी। नीलांबर ने बताया कि 20 जून की शाम को वह बोइरमुडा जंगल में बकरी चराने आई थी। यहां आने के बाद वह फिर झगड़ा करने लगी। मैं रोज-रोज के झगड़े से तंग आ गया था। इसलिए पहले से ही अपने साथ Unitrin (कीटनाशक) लेकर गया था। जब फिर झगड़ा हुआ तो मैंने उसे ये कीटनाशक जबरदस्ती पिला दिया था।

इसके बाद नाबालिग अपने घर चले गई थी। अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद 25 जून को लड़की की मौत हो गई है। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।