Saturday, October 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज बारिश के अनुमान : मौसम विभाग ने 8 जिलों...

प्रदेश में आज बारिश के अनुमान : मौसम विभाग ने 8 जिलों में जारी किया अलर्ट

305

The duniyadari रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले 3 घंटों के लिए दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज अलर्ट और गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई. इनमें राजिम में 150 मिमी हुई वर्षा, अंबिकापुर में 92 मिमी , पेंड्रा रोड में 70, गोबरा नवापारा में 90 मिमी, मैनपुर- अभनपुर में 70 मिमी वर्षा दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश हुई. आज भी राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 17 जुलाई के बाद मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि होगी.
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 15 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 410.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 135.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.