Thursday, September 24, 2026
Home Breaking प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हादसे का शिकार, भाजपा...

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हादसे का शिकार, भाजपा कार्यकर्ता की मौत…

214

The Duniyadari: मनेन्द्रगढ़- प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ताराबहरा पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बोलेरो पेंड्रा के समीप सोन नदी की खाई में गिर गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

घटना सुबह करीब दस बजे की है। एमसीबी जिले के ताराबहरा पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता एक बोलेरो से बिलासपुर पहुंच रहे थे तभी पेंड्रा के समीप गाड़ी महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सोन नदी की खाई में गिर गई।

घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बिलासपुर के अस्पताल में लाया जा रहा है।