Monday, April 20, 2026
Home Breaking प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, SSP ने कहा — कोई मलबा...

प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, SSP ने कहा — कोई मलबा नहीं मिला

13

The Duniyadari: रायपुर-  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने की खबरें महज अफवाह साबित होती दिख रही हैं।

सोमवार को जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चारभाठी पहाड़ी इलाके में विमान गिरने की चर्चा फैल गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया।

जशपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि अब तक ऐसी किसी भी दुर्घटना की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन वहां किसी भी प्रकार का मलबा या विमान दुर्घटना से जुड़ा कोई संकेत नहीं मिला है।

एसएसपी डॉ. सिंह स्वयं मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और टीमों को इलाके की जांच के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी के कारण लगी आग से उठते धुएं को विमान हादसा समझ लिया गया, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।