Wednesday, October 21, 2026
Home Breaking प्लेसमेंट कैंप 23 सितंबर से, कई पद भरे जाएंगे

प्लेसमेंट कैंप 23 सितंबर से, कई पद भरे जाएंगे

268

जगदलपुर– जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद स्तर पर सिक्योरिटी गार्ड के प्रशिक्षण नियोजन हेतु खण्ड स्तरीय रोजगार मेला सह प्लेसमेंट कैंप का आयोजित किया जा रहा है।

इसके तहत तोकापाल जनपद पंचायत में 23 सितम्बर, लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत में 24 सितम्बर, बकावण्ड जनपद पंचायत में 25 सितम्बर, बास्तानार जनपद पंचायत में 26 सितम्बर, दरभा जनपद पंचायत में 27 सितम्बर, बस्तर जनपद पंचायत में 30 सितम्बर और जगदलपुर जनपद पंचायत में 01 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त रोजगार मेला सह प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के ईच्छुक युवा नियत तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।