Monday, August 17, 2026
Home देश बजट 2023-24 :  किसान समृद्धि योजना पर जोर, किसानों के लिए आमदनी...

बजट 2023-24 :  किसान समृद्धि योजना पर जोर, किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने किया ये बजट ऐलान

370
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आम बजट-2023 पेश करते हुए कहा कि, साल 2023 के बजट में किसानों का खास ध्यान रखा है और किसानों की कमाई में इजाफा करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
किसान समृद्धि योजना के बाद इस साल सरकार ने कई अन्य योजनाएं चालू करने की घोषणा की है। सरकार ने पशुपालकों और मछलीपालन करने वाले किसानों के लिए भी कई कदम उठाए हैं।
आम बजट के भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि किसानों के लिए सहकार से समृद्धि प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसके जरिए 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। इससे किसानों को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही ऐलान किया गया है कि पशुपालन, मछली पालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी और मल्टीपर्पज कोरपोरेट सोसायटी को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना की शुरुआत करने का फैसला भी किया है। वहीं, सरकार ने डिजिटल तकनीकी से खेती को बढ़ावा देने का फैसला किया गया है।
0.भारत बनेगा ग्लोबल हब फॉर मिलेट
न्यूट्रिशन, फूड सिक्योरिटी और किसानों के योजना के लिए मिलेट्स प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।
श्रीअन्ना राड़ी, श्रीअन्ना बाजरा, श्रीअन्ना रामदाना, कुंगनी, कुट्टू इन सबके के हेल्थ के बहुत फायदे हैं।
मिलेट्स में किसानों को काफी योगदान है।
श्रीअन्ना का हब बनाने के लिए कोशिश की जा रही है।
श्रीअन्ना का उत्पादन के लिए हैदराबाद के रिसर्च इंस्टीट्यूट से काफी मदद मिल रही है।
0.सहकार से समृद्धि
वित्तमंत्री ने ऐलान किया कि,सहकार से समृद्धि, किसानों के लिए ये प्रोग्राम चलाया जाएगा।
इसके जरिए 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा।
इससे किसानों को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।
पशुपालन, मछीपालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
मल्टीपर्पज कोरपोरेट सोसायटी को बढ़ावा दिया जाएगा।
फिशरीज के लिए भी कोरपोरेट सोसायटी बढ़ाई जाएंगे।