Thursday, October 22, 2026
Home Breaking बड़ा औद्योगिक हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 3 मजदूरों की...

बड़ा औद्योगिक हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

105

The Duniyadari: Chhattisgarh के Sakti district से एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। Dabhra थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित Vedanta Limited के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुए जोरदार विस्फोट के बाद हुआ, जिससे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।