The Duniyadari: राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बड़े बदलाव में 25 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। इस सूची में चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी भी शामिल हैं, जिन्हें बाड़मेर से टोंक का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और डीआईपीआर सचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उत्सव कौशल और अमित शर्मा को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन नए ओएसडी भी नियुक्त किए गए हैं।
अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) आयुक्त केएल स्वामी को जोधपुर संभागीय आयुक्त बनाया गया है। आबकारी आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन को अक्षय ऊर्जा निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता को नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में गति लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।















