Wednesday, August 19, 2026
Home कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास...

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास से मना जन्मदिन, मंदिरों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद।

7

The Duniyadari: बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का जन्मदिन 18 अगस्त 2026 को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मातारानी का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वहीं अलग-अलग वार्डों एवं क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों और नगरवासियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मां सिद्धिदात्री मंदिर में लिया आशीर्वाद

जन्मदिन के कार्यक्रम की शुरुआत बांकीमोंगरा मुख्य चौक स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर से हुई। श्रीमती सोनी विकास झा ने मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मां सिद्धिदात्री सेवा समिति द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भवानी मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना?

इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा दर्री स्थित प्रसिद्ध भवानी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

वार्ड क्रमांक 2 में महिलाओं ने मनाया जन्मदिन?

कार्यक्रम के तहत श्रीमती सोनी विकास झा बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 2, बाकी 2 नंबर पहुंचीं। यहां श्रीमती गौरी केंवट, श्रीमती शारदा यादव एवं श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनका स्वागत करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पालिका कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी बधाई?

इसके बाद नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में मुख्य पालिका अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने केक काटकर पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कटाईनार-2 में भी हुआ भव्य स्वागत

इसके बाद वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार-2 में पार्षद श्रीमती रंभा हेम सिंह कंवर तथा वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा पार्षद पति पवन गुप्ता के नेतृत्व में वार्डवासियों ने केक काटकर पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। वहीं वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार-1 में दुर्गेश महंत के निवास स्थान पर दुर्गेश महंत एवं उनके परिजनों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमती सोनी विकास झा को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

गेवरा बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन!

गेवरा बस्ती में भाजपा मंडल महामंत्री विकेश झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों द्वारा पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इससे पहले बाजे-गाजे के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

*बांकीमोंगरा चौक में आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत?

जन्मदिन कार्यक्रम के अंतिम चरण में बांकीमोंगरा चौक में प्रकाश झा, नकूल पटेल, देव राजपूत, दुर्गेश महंत, लक्ष्मी मानिकपुरी, धीरेंद्र कुमार सहित युवा साथियों द्वारा केक काटकर श्रीमती सोनी विकास झा का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

सभी के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

विभिन्न स्थानों पर मिले जन्मदिन के स्नेह, शुभकामनाओं एवं सम्मान के लिए पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने सभी नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। नगर के विकास के लिए इसी तरह सभी का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहे।

इस अवसर पर पूरे दिन नगर में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला और विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पालिका अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।