Thursday, August 20, 2026
Home देश बांकेबिहारी मंदिर से गुम हुए बालगोपाल नहीं मिले, महिला ने खाना छोड़ा,...

बांकेबिहारी मंदिर से गुम हुए बालगोपाल नहीं मिले, महिला ने खाना छोड़ा, तबीयत बिगड़ी

385

Balagopal missing from Banke Bihari temple was not found, the woman left food, her health deteriorated

मथुरा। मथुरा वृंदावन में बीते सात दिन पूर्व गुम हुए बाल गोपाल का पता न लगने से भक्त शशि सिंह ने खाना छोड़ दिया है। परिवार ने गुम हुए बाल गोपाल की जानकारी करने के पूरे प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। परिवार में वियोग का माहौल है।

अपने लाला बाल गोपाल के न मिलने से शशि सिंह न तो सही प्रकार से खा रहीं हैं और न उन्हें रात में नींद ही आ रही है। परिवार के अन्य लोग भी बाल गोपाल के गुम होने से परेशान हैं और उन्हें खोजने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

परिवार के लोगों ने पोस्टर भी छपवाएं हैं और उन्हें बांटा जा रहा है।  इधर, परिवार के लोगों ने बांकेबिहारी मंदिर के पास भी बैनर लगाकर बाल गोपाल के गुम होने की सूचना दी है।  वहीं महिला श्रद्धालु ने इश्तिहार देकर बालगोपाल को खोजने वाले को 10 हजार रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है।

फिरोजाबाद के टूंडला निवासी शशि सिंह के परिवार ने 21 जुलाई को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का फूलबंगला और भोग प्रसादी कराया था। फूलबंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए शशि अपने बाल गोपाल को भी मंदिर ले गईं। उनके गोपाल वहां से गुम हो गए।