Saturday, September 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ बाइक सवार ने अधिकारी से लूट ले भागे 3 लाख 50 हज़ार...

बाइक सवार ने अधिकारी से लूट ले भागे 3 लाख 50 हज़ार , घर में था बेटी की शादी

249

The Duniayadari:बिलासपुर। घर में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जेवर लेने आए आईटीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर से लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार युवकों ने भीड़भाड़ वाले सदर बाजार में लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वे तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम ने शहर भर में नाकेबंदी की। हालांकि देर रात तक पुलिस लुटेरों को पकड़ नहीं पाई। अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान करने कोशिश की जा रही है। सरकंडा के खमतराई में रहने वाले अवनीश सोनी कोनी स्थित आईटीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर हैं। उनके परिवार में बेटी की शादी है। गुरुवार 20 नवंबर को वे अपने बेटे को लेकर मध्यनगरी चौक स्थित बैंक गए। वहां से तीन लाख 50 हजार रुपये निकालकर वे बेटे के साथ सदर बाजार आए। वे कार से उतरकर पैदल ही ज्वेलरी दुकान की ओर जा रहे थे। उनका बेटा कार पर ही बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने ज्वाइंट डायरेक्टर के हाथ से रुपयों और शादी के कार्ड से भरा थैला छीन लिया।

वे जब तक पूरा मामला समझते बाइक सवार युवक भागने लगे। ज्वाइंट डायरेक्टर ने शोर मचाकर लूट की जानकारी आसपास के लोगों को दी। तब तक लुटेरे भाग निकले थे। भीड़भाड़ वाले बाजार में लूट की घटना सामने आते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर नाकेबंदी भी की। हालांकि देर रात तक लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इधर पुलिस के जवान सदर बाजार में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रहे हैं। इसके सहारे लुटेरों की पहचान करने कोशिश की जा रही है