Saturday, September 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग: चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदला, बहुत दिनों...

बिग ब्रेकिंग: चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदला, बहुत दिनों से लग रही थी अटकलें, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

798

नई दिल्ली। Congress changed state president: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदल दिया है। वहीं दो राज्यों के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है। शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस नेता दीपक बावरिया को दिल्ली कांग्रेस और हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कांग्रेस ने वी वैथीलिंगम को पुडुचेरी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्षा गायकवाड को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा सांसद हैं। वी वैथीलिंगम केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं वहीं, वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की धारावी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

कांग्रेस के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पार्टी पीसीसी/आरसीसी के निवर्तमान अध्यक्षों के योगदान की सराहना करती है। इससे पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी जगदीश ठाकोर, पुडुचेरी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी एवी सुब्रमण्यम और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भाई जगताप संभाल रहे थे।