Wednesday, April 15, 2026
Home विदेश बिग ब्रेकिंग : रूस में एटमी ड्रिल शुरू , पुतिन की मौजूदगी...

बिग ब्रेकिंग : रूस में एटमी ड्रिल शुरू , पुतिन की मौजूदगी में बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्च, तीनों सेनाएं हाई अलर्ट पर

252

मॉस्को। यूक्रेन से जारी जंग के बीच थर्ड वर्ल्‍डाावार आहट सुनाई देने लगी है। बुधवार  को रूस ने एटमी ड्रिल शुरू की। तकनीकी तौर पर इस ड्रिल को स्ट्रैटेजिक डिटरेंस फोर्स कहा जाता है। इस दौरान बैलेस्टिक मिसाइल भी लॉन्च की गई। इसका फुटेज सरकारी टीवी ने जारी किया। रूस सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- प्रेसिडेंट पुतिन की लीडरशिप में बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइल लॉन्चिंग हुई।

-कहां हुई ड्रिल

रूस के पूर्वी हिस्से में मौजूद कामचात्का में यह मिसाइल टेस्ट किए गए। यह आर्कटिक सागर का क्षेत्र है। एक्सरसाइज के दौरान रूस के नए और हाईटेक Tu-95 एयरक्राफ्ट भी इस्तेमाल किए गए। क्रेमलिन का दावा है कि लॉन्च की गईं सभी मिसाइलों ने टारगेट हिट किए।

०-इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल मौजूद हैं रूस के पास

बता दें कि रूस के पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल मौजूद हैं। ये दुनिया के किसी भी हिस्से तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा उनके पास ऐसे तमाम फाइटर जेट्स और सबमरीन मौजूद हैं जो एटमी हमले कर सकते हैं।

एक तरफ, अमेरिका दावा कर रहा है कि रूस की फौज यूक्रेन पर एटमी हमला कर सकती है तो दूसरी तरफ, रूस का कहना है कि अमेरिका और नाटो उस पर न्यूक्लियर अटैक की तैयारी कर रहे हैं।

०-रूस ने ड्रिल की बात अमेरिका को बताई

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को एटमी ड्रिल की जानकारी रूस ने अमेरिका को दे दी थी। इसमें कहा गया था कि बैलेस्टिक मिसाइल भी लॉन्च किए जाएंगे। पेंटागन ने भी इसकी पुष्टि की। उसके प्रवक्ता पैट्रिक रायडर ने कहा- हां, रूस ने हमें जानकारी दी थी। यह एक रूटीन एक्सरसाइज है। इसके मायने ये हैं कि रूस आर्म्स कंट्रोल से जुड़ी शर्तें और ट्रांसपेरेंसी के वादे पूरे कर रहा है।