Thursday, September 17, 2026
Home देश बिग ब्रेकिंग: शराब घोटाला मामले में सांसद गिरफ्तार, ईडी की सबसे बड़ी...

बिग ब्रेकिंग: शराब घोटाला मामले में सांसद गिरफ्तार, ईडी की सबसे बड़ी कार्रवाई

442

दिल्ली। ईडी ने शराब घोटाले मामले में आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिह को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में बुधवार सुबह 7 बजे से छापा मारा था। यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। दिल्ली आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में हैं।

बता दें कि इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था। संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है। जिस पर ED ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है। इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी।