Friday, April 10, 2026
Home Breaking बीच सड़क राहगीरों को फ्लाइंग Kiss… Road पर ‘पापा की परी, बाइक...

बीच सड़क राहगीरों को फ्लाइंग Kiss… Road पर ‘पापा की परी, बाइक में उड़ी’ खतरनाक स्टंट

141

The Duniyadari: भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी के वीआइपी रोड पर तेज रफ्तार बाइक पर दो युवकों के बीच खड़े होकर नृत्य कर रही युवती का वीडियो शुक्रवार को मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ। इसमें युवती नृत्य की मुद्रा में राहगीरों को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही है।

किसी के द्वारा चलती कार से बनाए गए इस खतरनाक स्टंट के वीडियो में बाइक का नंबर भी स्पष्ट नजर आ रहा है। वीआइपी सड़क पर अक्सर वाहन चालकों द्वारा स्टंट करने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बसंत कुमार कौल ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। कोहेफिजा थाना पुलिस को बाइक के नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।