Thursday, July 2, 2026
Home Breaking बेकाबू ट्रेलर रोकने की कोशिश बनी जानलेवा, पहियों के नीचे आने से...

बेकाबू ट्रेलर रोकने की कोशिश बनी जानलेवा, पहियों के नीचे आने से चालक की मौत

3

The Duniyadari: KORBA- बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की जान चली गई। रिंग रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रेलर के अचानक आगे बढ़ने पर चालक उसे रोकने के प्रयास में खुद ही वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 2243 मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको प्लांट पहुंचा था। दोपहर करीब एक बजे चालक संतोष कुमार खैरवार (47) वाहन खड़ा कर नीचे उतरा था। इसी दौरान ट्रेलर अचानक लुढ़कने लगा। वाहन को अनियंत्रित होता देख उसने उसे रोकने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने वाहन को काबू में करने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हादसे की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।