Thursday, November 5, 2026
Home Breaking बेकाबू डंपर ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत…

बेकाबू डंपर ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत…

220

The Duniyadari: यूपी के प्रतापगढ़ जिले में लखनऊ- वाराणसी हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बेकाबू डंपर की टक्कर से दुकान पर समान ले रहे दो राहगीर की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे से बाजार में अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, रानीगंज कोतवाली के दरियापुर पावर हाउस के पास बेकाबू डंपर की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई जबकि ई रिक्शा में टक्कर के बाद पांच लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रानीगंज ट्रामा सेंटर भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।